फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deteriorating condition of army surgeon in train, death

ट्रेन में सेना के सर्जन की बिगड़ी हालत, मौत

Fri, 27 May 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Deteriorating condition of army surgeon in train, death
झांसी। आपात स्थिति में दूसरे को इलाज मुहैया कराने वाले सेना के डॉक्टर की ट्रेन में मौत हो गई। वह राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे और हैदराबाद जा रहे थे। वीरागंना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने हार्ट अटैक से उनकी मौत की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक दिल्ली के बहादुरगढ़ निवासी महेश चंद्र शर्मा (47) सेना में सर्जन पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती हैदराबाद में थी। बुधवार को वह हैदराबाद जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सवार होकर निकले थे। उनके साथ कोच में मौजूद सहयात्रियों ने पुलिस को बताया कि ट्रेन जैसे ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन से आगे निकली महेश चंद्र ने सीने में दर्द की शिकायत की। उनकी तबियत खराब होती देख सहयात्रियों ने तुरंत कोच अटेंडर को इसकी सूचना दी। उसने वीरागंना लक्ष्मीबाई स्टेशन में डॉक्टर उपलब्ध कराने को कहा। रात करीब 11 बजे जैसे ही ट्रेन यहां पहुंची रेलवे डॉक्टरों ने उनका परीक्षण किया लेकिन, उनकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, उनकी मौत की सूचना मिलने पर उनके बड़े भाई रवि दत्त भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर दिल्ली चले गए। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed