फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Despite the alert, the police remained absent from sensitive areas

Jhansi News: अलर्ट के बावजूद संवेदनशील इलाकों से नदारद रही पुलिस

Thu, 24 Apr 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Despite the alert, the police remained absent from sensitive areas

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पहलगाम हमले को देखते हुए पूरे सूबे में हाई अलर्ट रहा लेकिन, यहां सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की कोई चौकसी नहीं दिखी। बस स्टैंड, चित्रा चौराहे, रेलवे स्टेशन, इलाइट चौराहा समेत संवेदनशील इलाकों के तौर पर कोतवाली के तमाम इलाकों से पुलिस नदारद रही। पहलगाम में समुदाय विशेष को निशाना बनाने की वजह से लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया था। इसके बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी। सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस बल नहीं रहा हालांकि होटल समेत कुछ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने औपचारिकता निभाते हुए तलाशी ली। देर-रात भी चौराहों से पुलिस गायब दिखी।







रेलवे स्टेशन में हुई गश्त



अलर्ट को देखते हुए आरपीएफ एवं जीआरपी ने रेलवे स्टेशन में तलाशी अभियान चलाने के साथ ही गश्त की। आरपीएफ जवानों ने ट्रेन में भी चेकिंग की। सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफार्म पर भी चौकसी बरती गई। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed