फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Despite having money, the goods did not reach the sub-centre even after one and a half years

Jhansi News: पैसा होने के बाद भी डेढ़ साल बाद नहीं पहुंचा उपकेंद्र में सामान

Fri, 18 Jul 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Despite having money, the goods did not reach the sub-centre even after one and a half years
मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत बम्होरी में स्वास्थ्य विभाग का उपकेंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके, इसके लिए ग्राम प्रधान सेवाराम आर्य ने डेढ़ वर्ष पूर्व केंद्र में तैनात सीएचओ मनीष कुमार को दो किस्तों में 35 हजार रुपये दिए थे, यह रकम उनके खाते में भेजी गई थी। लेकिन, डेढ़ साल बाद भी उपकेंद्र पर व्यवस्थाएं नहीं कराईं गईं हैं। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान उपकेंद्र पहुंचे, उन्हें इन्वर्टर, पंखा आदि सामान वहां नहीं मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस संबंध में प्रधान को सीएचओ ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से इन्वर्टर नहीं ला पाए। उन्होंने इन्वर्टर की कीमत 18 हजार रुपये बताई। बाकी रकम कहां खर्च हुई, इसका पता नहीं चल पाया। वहीं, उपकेंद्र में तैनात एएनएम मुन्नी देवी ने बताया कि सीएचओ कभी कभार ही आते हैं। उपकेंद्र में गंदगी फैली रहती है। मरीज इंतजार कर चले जाते हैं। अस्पताल बंद होने के कारण उन्हें टीकाकरण करने के लिए मजबूरन विद्यालय में बैठना पड़ता है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed