फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deputy CM said in the Assembly, Medical College will soon get a new MRI machine

Jhansi News: विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम, मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेगी नई एमआरआई मशीन

Tue, 17 Dec 2024 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM said in the Assembly, Medical College will soon get a new MRI machine

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को जल्द ही नई एमआरआई मशीन मिलेगी। सोमवार को विधानसभा में सदर विधायक रवि शर्मा के सवाल के जवाब में ये बात डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही।



सदर विधायक ने विधानसभा में सवाल किया कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लगभग दो सालों से ज्यादा समय से खराब है। इससे मरीजों को निजी केंद्रों पर जाकर जांच करानी पड़ रही है। पूछा कि सरकार क्या कॉलेज को नई एमआरआई मशीन उपलब्ध कराएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज में एमआरआई मशीन की स्थापना 2008-09 में हुई थी। मशीन 14 साल पुरानी होने से क्रियाशील नहीं है मगर मरीजों के हित में निजी सेंटर से अनुबंध करके सरकारी दरों पर ही जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा नई मशीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


एरच से डिकौली माता मंदिर की सड़क को मिली मंजूरी



झांसी। एरच से डिकौली माता मंदिर जाने वाली सड़क के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। सोमवार को विधानसभा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने इसकी जानकारी दी। सड़क निर्माण की मांग गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने की थी। वहीं, ग्राम गुढ़ा में धसान नदी के समीप स्थित महर्षि विश्वामित्र की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा के निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। विधानसभा सत्र में इसकी भी जानकारी दी गई। गरौठा विधायक इस स्थान को पर्यटन के नक्शे पर उभारने को लेकर काफी समय से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed