फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deputy CM not come jhansi

दिन भर किया इंतजार, नहीं आए उप मुख्यमंत्री, दतिया से हो गई वापसी

Sat, 09 Jan 2021 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM not come jhansi
झांसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शनिवार को दतिया से होते हुए झांसी आना था, इस कारण ग्वालियर रोड पर दिन भर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। महानगर में भी व्यवस्थाएं चौकस रहीं। लेकिन, उप मुख्यमंत्री झांसी नहीं आए और दतिया से वापस लौट गए। स्थानीय भाजपाइयों ने दतिया जाकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री को प्रयागराज से हेलीकॉप्टर से पहले दतिया पहुंचना था। यहां पीतांबरा पीठ में पूजन- अर्चन कर उन्हें दोपहर सवा दो बजे सड़क मार्ग से झांसी आना था। पौने तीन बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर वापस दतिया लौट जाना था। उप मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए यहां सुबह से ही तैयारियां की जाने लगी थीं। खासतौर पर ग्वालियर रोड की व्यवस्थाएं चाक- चौबंद की गईं। सफाई के साथ सड़क पर दोनों और चूना डाला गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। मुख्य सड़क की ओर आने वाले रास्तों व डिवाइडर के कट पर बेरिकेडिंग लगाई गई थी। उप मुख्यमंत्री दतिया आए और पीतांबरा पीठ पर पूजन-अर्चन किया। लेकिन, झांसी आने की जगह वे दतिया से ही वापस लौट गए। शाम चार बजे उप मुख्यमंत्री के नहीं आने की सूचना के बाद पुलिस वापस लौट गई। विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह व जवाहर लाल राजपूत, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी समेत अन्य भाजपाइयों ने उप मुख्यमंत्री से दतिया पहुंचकर भेंट की।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर सुचारु रहा यातायात
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या आम है। ट्रेन के गुजरने के बाद दोनों ओर के वाहन आमने- सामने आ जाते हैं, जिससे यहां दिन में कई बार जाम लगता है। लेकिन, उप मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम के मद्देनजर क्रासिंग पर पुलिस दिन भर तैनात रही। इसी का नतीजा रहा है कि क्रासिंग खुलने के बाद यहां से सुगमता से वाहन गुजरे। लोग कहते नजर आए कि वीआईपी दौरे के मद्देनजर पुलिस जिस तरह से मुस्तैद नजर आई, अगर इसी तरह की मुस्तैदी रोज दिखाई जाए तो आम आदमी को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed