{"_id":"61327f6c8ebc3e7d131a1bdc","slug":"dengue-housing-development-maharana-pratap-nagar-and-dadiyapura-declared-vulnerable-jhansi-news-jhs2034487154","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : डेंगू के संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या बढ़कर सात, लोगों को सावधानी बरतने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : डेंगू के संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या बढ़कर सात, लोगों को सावधानी बरतने के दिए निर्देश
Sat, 04 Sep 2021 10:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:18 AM IST
सार
महानगर में अब डेंगू के संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इसमें आवास विकास, महाराणा प्रताप नगर और डड़ियापुरा का नाम जुड़ गया है जबकि, नगरा और नई बस्ती संवेदनशील इलाकों की सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर में अब डेंगू के संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इसमें आवास विकास, महाराणा प्रताप नगर और डड़ियापुरा का नाम जुड़ गया है जबकि, नगरा और नई बस्ती संवेदनशील इलाकों की सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।
संवेदनशील इलाकों में बदलाव
पिछले दस सालों के आंकड़ों को देखें तो झांसी में वर्ष 2018 में डेंगू के सर्वाधिक 288 मामले सामने आए थे। तब शहर में शिवाजी नगर, तालपुरा, खुशीपुरा, नगरा, नई बस्ती, हसारी डेंगू के संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए गए थे। इसके बाद से लगातार इन्हीं इलाकों में डेंगू के लगभग 50 प्रतिशत मामले सामने आते रहे। मगर अब मलेरिया विभाग ने संवेदनशील इलाकों में बदलाव किया है।

लार्वी साइट का छिड़काव
पिछले कुछ सालों में मिले डेंगू के मामलों को मद्देनजर रखते हुए अब संवेदनशील इलाकों में आवास विकास, महाराणा प्रताप नगर और डड़ियापुरा का भी नाम जोड़ा गया है। हालांकि, नगरा और नई बस्ती अब डेंगू के संवेदनशील क्षेत्र नहीं रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि जिन इलाकों में डेंगू के मामले ज्यादा मिलते हैं, उन्हें संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर लार्वी साइट का छिड़काव कराया जाता है।
विज्ञापन