फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dengu attack, child affected

डेंगू का हमला, बच्ची आई चपेट में

Fri, 27 Aug 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
dengu attack, child affected
झांसी में डेंगू का हमला, बच्ची आई चपेट में
विज्ञापन

झांसी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से पहले झांसी में डेंगू की दस्तक हो गई है। सरकारी रिकॉर्ड में इस सीजन का पहला केस दर्ज हुआ है। छनियापुरा की रहने वाली 11 साल की बच्ची डेंगू की चपेट में आ गई है। बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जाकर लार्वी साइट का छिड़काव करेगी।
कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। मगर इससे पहले ही डेंगू का हमला हो गया है। बृहस्पतिवार को डेंगू का पहला मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 साल की बच्ची की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह छनियापुरा की रहने वाली है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को टीम को मौके पर भेजा जाएगा। वहां लार्वी साइट का छिड़काव होगा। इसके अलावा पात्रों में भरे पानी को हटवाया जाएगा। परिवार के दूसरे लोगों की भी जांच होगी। डेंगू के लक्षण व बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि एक संक्रमित व्यक्ति में डेंगू के लक्षण दो से सात दिनों तक रह सकते हैं। कभी-कभी किसी व्यक्ति में फ्लू जैसे हल्के लक्षण भी हो सकते हैं। गंभीर मामलों में इसका परिणाम डेंगू रक्तस्त्रावी बुखार हो सकता है। इससे डेंगू शॉक सिंड्रोम होने का भी खतरा रहता है। इसमें बड़े पैमाने पर रक्तस्त्राव, झटका और मृत्यु हो सकती है। ऐसे में लक्षण सामने आने पर डेंगू की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं संवेदनशील इलाके
शिवाजी नगर, तालपुरा, खुशीपुरा, नगरा, नई बस्ती, हसारी को मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के संवेदनशील इलाकों की सूची में रखा है।
ये हैं लक्षण
- तेज बुखार
- ठंड लगना
- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
- आंखों के पीछे दर्द
- थकान व ऐंठन
- त्वचा के लाल चकत्ते
- मितली और उल्टी
- नाक से खून आना
- मसूड़ों से खून आना
ये बोले मरीज
...................
पांच दिनों से बुखार आ रहा है। दवा लेने के बाद भी उतर नहीं रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया है तो उन्होंने पहले मलेरिया की जांच कराने के लिए कहा है। - समृद्धि, आवास विकास।

चार दिनों से बुखार उतरा ही नहीं है। उल्टी भी हो रही है। शरीर में काफी कमजोरी आ गई है। डॉक्टर ने अभी मलेरिया जांच को बोला है। रिपोर्ट निगेटिव आई तो डेंगू की जांच कराऊंगी। - चांदनी, हसारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed