फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand to stop the vice president from speaking and to file a case for sloganeering

Jhansi News: उपाध्यक्ष को बोलने से रोकने, नारेबाजी करने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Wed, 09 Apr 2025 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop the vice president from speaking and to file a case for sloganeering

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बंगरा (झांसी)। मगरवारा गांव में तीन दिन पहले सम्राट अशोक के जन्मोत्सव कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष को बोलने से रोकने और नारेबाजी करने का मामला तूल पकड़ गया है। मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। उपाध्यक्ष का कहना है कि जिन्होंने बोलने से रोका, वे एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

मामला पांच अप्रैल का है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सम्राट अशोक के जन्मोत्सव कार्यक्रम में एक व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा से कहता है कि मंत्री जी सम्राट अशोक पर बोलिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि आपसे पूछकर नहीं बोलेंगे। इस पर दोनों में बहस शुरू हो जाती है। नाराज होकर उपाध्यक्ष वहां से चले जाते हैं। मंगलवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कुशवाहा सहित कई लोगों ने कटेरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन




कहा कि सम्राट अशोक के जन्मोत्सव कार्यक्रम में कुछ धर्म विरोधी मानसिकता वाले लोगों ने षड्यंत्र के तहत अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष को मंच पर बुलाकर अपमान किया। नारेबाजी भी की। इस पर उपाध्यक्ष को मंच से माइक छोड़कर जाना पड़ा। ऐसे लोगों ने धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाईं। पुलिस से नारेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कार्रवाई की मांग करने वालों में छोटेलाल कुशवाहा, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद, संतोष कुमार सेन, राजाराम, पुष्पेंद्र, ब्रजलाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..



कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी से जुड़े लोगों ने मंच पर कब्जा कर लिया था। जब वह लोग टोकाटाकी करने लगे तो मैं मंच से उतर आया। मैंने कभी भी गलत नहीं बोला है। जिन्होंने इस मामले में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वो जायज है। मैं उनके साथ हूं। - हरगोविंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed