फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand to increase the number of platforms at Jhansi station

Jhansi News: झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने की मांग

Thu, 26 Jun 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase the number of platforms at Jhansi station

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति सत्र 2024-26 की पहली बैठक का आयोजन महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेंद्र चंद्र जोशी की अध्यक्षता में प्रयागराज में आयोजित की गई। इसमें बुंदेलखंड के स्टेशनों पर यात्री सुविधा सहित अन्य उपाय सुझाए गए। इस दौरान समिति सदस्य अरविंद कुमार तिवारी ने झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद, सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी ने यात्री सुविधा में वृद्धि किए जाने, विकास कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने और आरएसी सीट पर दोनों महिलाएं हों या दोनों पुरुष, ऐसी व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया। विधायक राठ मनीषा अनुरागी ने राठ-हमीरपुर को रेल यातायात से जोड़ने की बात कही। विवेक चतुर्वेदी ने टीकमगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधा में वृद्धि किए जाने, उज्जैन से हावड़ा के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। अशोक कुमार तिवारी और संतोष कुमार जायसवाल ने चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर के विकास करने और चित्रकूट से मैहर के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। महाप्रबंधक ने सुझाव को लागू करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed