फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand for women's skill center and industrial park from the CM

Jhansi News: सीएम से की महिला कौशल केंद्र और औद्योगिक पार्क की मांग

Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for women's skill center and industrial park from the CM

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। लखनऊ में हुए फिक्की फ्लो के अंतरराज्यीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन रविवार को हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने यूपी में महिलाओं के लिए विशेष कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की मांग की। ये भी कहा कि फिक्की फ्लो को औद्योगिक पार्क के लिए प्रदेश में उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए।

देशभर के 21 चैप्टर्स की 500 से अधिक महिला उद्यमियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने महिला नेतृत्व, औद्योगिक प्रगति और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भूमि पर विचार रखे। कहा कि कौशल विकास केंद्र से जहां महिलाएं रोजगार और उद्यमिता से जुड़ सकेंगी। वहीं, औद्योगिक पार्क से महिला उद्यमिता को औद्योगिक संरचना के साथ मजबूत मंच मिल सकेगा।
विज्ञापन




यह भी कहा कि पंचायत स्तर तक महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए फिक्की फ्लो जल्द ही लोकतांत्रिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू होगा। वहीं, सीएम ने फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा और उनकी टीम की सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार फिक्की फ्लो की हर रचनात्मक पहल में सहयोग देगी और महिलाओं के कौशल व सुरक्षा को और मजबूत बनाया जाएगा। झांसी और बुंदेलखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में रेडिमेड गारमेंट उद्योग प्रभावित हुआ है और फिक्की फ्लो यहां महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार और उद्यमिता से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच दिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed