फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand for electricity decreased due to change in weather, production stopped from Parichha power plant

Jhansi News: मौसम में बदलाव से बिजली की मांग घटी, पारीछा पावर प्लांट से उत्पादन बंद

Wed, 03 May 2023 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 03 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for electricity decreased due to change in weather, production stopped from Parichha power plant
झांसी। मौसम में नमी के कारण बिजली की मांग घट गई है। इससे पारीछा पावर प्लांट की चारों इकाइयों को सोमवार से बंद कर दिया गया। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएसएलडीसी) के अधिकारियों का कहना है कि मांग बढ़ते ही उत्पादन की चारों इकाइयों को दोबारा चालू किया जाएगा। प्लांट में 250 मेगावाट की दो और 210 मेगावाट की दो इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाने पर 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। मौसम में बदलाव से बिजली की मांग में कमी आ गई थी। प्लांट से प्रतिदिन 500 से 530 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। रविवार को आई तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम में ठंड होने से ग्रिड के अनुसार कोई मांग नहीं आई। यूपीएसएलडीसी के मुख्य महाप्रबंधक एमके सचान ने बताया कि मांग होते ही इकाइयों को चालू करके बिजली का उत्पादन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed