{"_id":"65c51ab9fb63b4a33709beb0","slug":"delhi-university-won-the-title-of-north-zone-inter-university-chess-competition-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-259453-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जीता नॉर्थ जोन अंतर विवि शतरंज प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जीता नॉर्थ जोन अंतर विवि शतरंज प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता के दौरान बृहस्पतिवार को पांचवें और छठवें राउंड के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंक होने पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
पांचवें राउंड का पहला मैच नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीच हुआ। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने जीत दर्ज की और अगले राउंड में पहुंच गई। दूसरे मैच में रोहतक की महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम ने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को शिकस्त दी। तीसरे मैच में पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने चंडीगढ़ की मोहाली यूनिवर्सिटी को हराया। इसी तरह, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने लखनऊ विश्वविद्यालय को, आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी को, पीईसी चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने लखनऊ के एकेटीयू को, नैनीताल की कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने आगरा की डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय को शिकस्त दी। स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन दिल्ली यूनिवर्सिटी बन गई। पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम दूसरे, पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी की टीम तीसरे और मोहाली की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की टीम चौथे स्थान पर रही। स्पोर्ट्स ऑफिसर ने बताया कि प्रतियोगिता में 44 विश्वविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। अंकों के आधार पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 19वां स्थान रहा। सभी विजेता चार विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अब मणिपाल विश्वविद्यालय द्वारा 16 से 18 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली अंतर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
ये रहे बोर्ड के विजेता
बोर्ड नंबर एक के विजेता आदेश यूनिवर्सिटी भटिंडा के लक्ष्य बंसल, बोर्ड दो के दिल्ली विश्वविद्यालय के नामिथबीर सिंह, बोर्ड तीन के रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के साहिल, बोर्ड चार के दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यन वर्षणीय, बोर्ड पांच के भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के ओम, बोर्ड छह के पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बलविंदर सिंह विजेता रहे।