{"_id":"6a3ee33d4ce34f125809dc1f","slug":"deficiencies-found-during-surprise-inspections-of-coaching-centers-and-libraries-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-8825-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोचिंग व लाइब्रेरी के औचक निरीक्षण में मिलीं कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोचिंग व लाइब्रेरी के औचक निरीक्षण में मिलीं कमियां
विज्ञापन
- दमकल विभाग के प्रभारी ने सुरक्षा मानकों को लेकर दिए कड़े निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। नगर में संचालित व्यावसायिक इमारतों, कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से दमकल विभाग के प्रभारी अनिल कुमार अवस्थी ने टीम के जितेंद्र तिवारी के साथ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों में कमियां पाई गईं।
निरीक्षण में टीम गुरसराय रोड स्थित दृष्टि लाइब्रेरी पहुंची। यह लाइब्रेरी रॉयल इनफील्ड एजेंसी के ऊपर प्रथम तल पर संचालित की जा रही है। जांच में सामने आया कि इस पूरी लाइब्रेरी में आने-जाने के लिए मात्र एक ही मुख्य गेट और एक ही जीना उपलब्ध है।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। इतने संवेदनशील स्थान पर, जहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई करते हैं। वहां मात्र एक अग्निशामक यंत्र लगा हुआ पाया गया। टीम ने इस पर नाराजगी जताई। संचालक सहदेव यादव को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी। निरीक्षण में करुणा पैलेस की भी जांच की गई। इस बिल्डिंग में 25 कमरे और एक बड़ा हॉल है, जिसका वर्तमान में बेसमेंट के रूप में शादी समारोह के लिए उपयोग किया जा रहा है। दमकल विभाग के प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी लाइब्रेरी, कोचिंग या सार्वजनिक स्थल पर छात्रों और नागरिकों की जान को जोखिम में नहीं डाला जा सकता। सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह जल्द से जल्द मानकों के अनुसार अतिरिक्त निकास द्वार व पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन उपकरण स्थापित करें।