{"_id":"63ff8da7b08a6f801b056c46","slug":"defense-corridor-will-land-on-the-ground-first-unit-will-be-set-up-with-130-crores-jhansi-news-jhs2398749155-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: धरातल पर उतरेगा डिफेंस कॉरिडोर... 130 करोड़ से लगेगी पहली यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: धरातल पर उतरेगा डिफेंस कॉरिडोर... 130 करोड़ से लगेगी पहली यूनिट
विज्ञापन
झांसी। झांसी में डिफेंस कॉरिडोर अब फाइलों से निकलकर धरातल पर साकार रूप लेने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) यहां अपनी पहली इकाई स्थापित करने जा रही है। यहां कंपनी एक अरब 30 करोड़ रुपये की लागत से यूनिट लगाएगी, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
चार साल पहले सरकार ने झांसी समेत प्रदेश के छह जनपदों में डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने कॉरिडोर के लिए झांसी की गरौठा तहसील के छह गांवों की 1034 हेक्टेअर जमीन किसानों से खरीदी थी। जबकि, 156 हेक्टेअर जमीन ग्राम सभाओं से ली गई थी।
इसके बाद वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर 2021 को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड की इकाई की आधारशिला रखी थी। कंपनी को यहां 183 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। पंद्रह महीने बाद अब कंपनी यहां अपनी यूनिट स्थापित करने जा रही है। नवंबर 2024 से पहले कंपनी यहां उत्पादन शुरू कर देगी। बीडीएल यहां 400 करोड़ रुपये का निवेश कर मिसाइलें बनाएगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार हासिल होगा।
विज्ञापन
यूपीडा बनाएगा 24 किमी लंबी चारदीवारी, 10 मार्च से शुरू होगा काम
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में यूपीडा के पास 1190 हेक्टेअर जमीन है। अब यूपीडा इस पूरी जमीन को विकसित करने जा रहा है। 35 करोड़ रुपये की लागत से यहां 24.6 किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। इसका काम 10 मार्च से शुरू कर दिया जाएगा।
अन्य कंपनियां भी हैं कतार में
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में स्वीडन की कंपनी साब एबी भी अपनी इकाई लगाने जा रही है। कंपनी यहां हल्की तोपें और मिसाइलें बनाएगी। कंपनी यहां 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रदेश सरकार और कंपनी के बीच हाल ही में एमओयू साइन हुआ है। इसके अलावा लॉरेंको डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड भी डिफेंस कॉरिडोर में अपनी यूनिट स्थापित करने जा रही है। कंपनी यहां हल्के रक्षा उत्पाद बनाएगी।
डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में पहली इकाई भारत डायनामिक्स लिमिटेड लगाने जा रही है। इसके बाद जल्द ही अन्य कंपनियां भी अपना काम शुरू करेंगी। इसका लाभ पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को होगा। रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग