फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Defence corridor work to start in six month

छह माह में शुरू होगा डिफेंस कॉरिडोर का काम

Sun, 11 Aug 2019 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Defence corridor work to start in six month
छह माह में शुरू होगा डिफेंस कॉरिडोर का काम
विज्ञापन

एरच /झांसी। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए नब्बे फीसदी जमीन खरीद ली गई है। एक माह में बाकी जमीन भी ले ली जाएगी। आगामी छह माह में कॉरिडोर की स्थापना का काम शुरू करने की तैयारी है। ये जानकारी उन्होंने रविवार को एरच में कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा के दौरान दी।
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुबह सवा दस बजे बांदा से हेलीकॉप्टर से एरच पहुंचे। बांध के गेस्ट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कॉरिडोर के लिए क्रय की जा रही जमीन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, अन्य तैयारियों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉरिडोर की स्थापना के लिए 800 हेक्टेअर भूमि क्रय कर ली गई है। 200 हेक्टेअर भूमि और ली जानी है, जिसकी तैयारी पूरी है। जल्द ही यूनिटों की स्थापना के लिए जमीन आवंटन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कॉरिडोर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसे शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने एरच बांध का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे उरई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, प्रभारी जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, यूपीडा के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल जगदीश शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीश चंद्र वर्मा, मुख्य अभियंता मनोज गुप्ता आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed