{"_id":"5ce700bcbdec22071f56ca63","slug":"defeat-accepted-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार स्वीकार, समीक्षा होगी: श्यामसुंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार स्वीकार, समीक्षा होगी: श्यामसुंदर सिंह
Fri, 24 May 2019 01:51 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 24 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
shyam sunder yadav
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लोकसभा चुनाव में मिली हार पर सपा - बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव ने कहा कि उन्हें हार स्वीकार है। इसकी बूथवार समीक्षा की जाएगी। हालांकि, उन्होंने भाजपा की जीत पर संदेह भी जताया। उन्होंने कहा कि कई ऐसे बूथ हैं, जहां अल्पसंख्यक वोट हैं और भाजपा का वोट नहीं है, वहां भी भाजपा को वोट मिलना ईवीएम पर संदेह पैदा करता है।
सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव मतगणना के दौरान भोजला मंडी में मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। लेकिन, लगातार पिछड़ते जाने पर वे परिणाम का इंतजार किए बगैर ही मतगणना स्थल से अपने समर्थकों के साथ निकल गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें मत दिया है। वे उनके आभारी हैं, परंतु इस तरह से जनादेश बदलने से लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा। बाद में हार की बूथवार समीक्षा की जाएगी।