फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deepnarayan will be meet in jail sp pratinidhimandal

दीपनारायण से मिलने 10 अक्तूबर को जेल पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 08 Oct 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deepnarayan will be meet in jail sp pratinidhimandal
झांसी। कुख्यात लेखराज सिंह यादव को छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद सपा के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव से 10 अक्तूबर को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिलने के लिए जेल पहुंचेगा। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता उनसे जेल में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने 26 सितंबर को दीपनारायण सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से वे जेल में ही बंद हैं। हालांकि, घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें दो बार रिमांड पर ले चुकी है। जेल में उनसे मिलने इक्का-दुक्का लोग ही पहुंच रहे हैं। पार्टी की ओर से अब तक किसी ने उनसे मुलाकात नहीं की है। लेकिन, अब सोमवार को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दीपनारायण से मुलाकात करने पहुंचेगा।
विज्ञापन

पार्टी ने प्रतिनिधिमंडल में सपा विधायक डा. मनोज पांडेय, विशंभर सिंह यादव, अनिल प्रधान, विनोद चतुर्वेदी, अमिताभ बाजपेयी, इरफान सोलंकी समेत पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, संत सिंह सेरसा व महेश कश्यप को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed