{"_id":"6339e8fbb9a1027cf35b7424","slug":"deepnarayan-kand-jhansi-news-jhs2300723200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दीपनारायण सिंह यादव 48 घंटे की रिमांड पर... पैतृक गांव लेकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दीपनारायण सिंह यादव 48 घंटे की रिमांड पर... पैतृक गांव लेकर पहुंची पुलिस
Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
सार
दीपनारायण को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस टीम सुबह 10 बजे जेल पहुंच गई थी। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सवा ग्यारह बजे पूर्व विधायक को जेल से बाहर निकाला गया। उनके साथ घटना का एक अन्य आरोपी अनिल यादव उर्फ मामा भी बाहर आया।
विज्ञापन
सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्दांत अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोपी सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को पुलिस ने रविवार को 48 घंटे की रिमांड पर लिया। इस दौरान पुलिस ने घटना के एक अन्य आरोपी और पूर्व विधायक को क्राइम ब्रांच में आमने-सामने बैठाकर घंटों पूछताछ की। दीपनारायण को पैतृक ग्राम मोंठ के बुढ़ावली भी ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मोंठ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
दीपनारायण को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस टीम सुबह 10 बजे जेल पहुंच गई थी। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सवा ग्यारह बजे पूर्व विधायक को जेल से बाहर निकाला गया। उनके साथ घटना का एक अन्य आरोपी अनिल यादव उर्फ मामा भी बाहर आया। अनिल रिश्ते में दीपनारायण के साले का साला है। यहां से दोनों को बज्र वाहन में बैठाकर कई थानों की पुलिस की घेरेबंदी के बीच पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस ला गया। यहां पूर्व विधायक और अनिल यादव को आमने-सामने बैठाकर पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ करती रही। पुलिस की ओर से तेरह सवाल किए गए, हालांकि दीपनारायण हर सवाल के जवाब में घटना में अपनी संलिप्तता न होने की बात करते रहे।
शाम को तकरीबन चार बजे पुलिस टीम दीपनारायण को उनके पैतृक गांव मोंठ के बुढ़ावली लेकर पहुंची। यहां से सुबह से ही पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। गांव पहुंचने पर पुलिस टीम दीपनारायण को लेकर सीधे उनके घर पर पहुंची। घर के भीतर तकरीबन आधे घंटे तक पड़ताल की गई और घटना के संबंध में कई तथ्य जुटाए गए। इसके बाद पुलिस वापस उन्हें पुलिस लाइन क्राइम ब्रांच ले आई। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इस दौरान दो अधिवक्ता आबिद वारसी व जावेद तथा दोनों के एक-एक रिश्तेदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय करेगा तलब, होगी पूछताछ
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पर झांसी में विजिलेंस ने 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें पूर्व विधायक पर आय से 23 करोड़ रुपये अधिक का व्यय करने का आरोप लगाया गया था। इस मुकदमे को आधार बनाते हुए दो दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की प्रयागराज यूनिट ने दीपनारायण पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में ईडी जल्द पड़ताल शुरू करने जा रही है। ईडी की ओर से दीपनारायण को सम्मन जारी किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें प्रयागराज तलब कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ की जाएगी। पड़ताल की जाएगी कि आय से 23 करोड़ रुपये जो उन्होंने अधिक खर्च किए हैं, वह कहां से आए। बैंक ट्रांजेक्शन देखा जाएगा। जिन खातों से लेनदेन हुई, वे भी जांच के दायरे में आएंगे। परिवार के लोगों की संपत्ति के स्रोत भी देखे जाएंगे। ईडी की टीम झांसी आकर भी जांच करेगी।