फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   deepdan on rani laxmi bai jayanti

रानी के शौर्य को याद कर किया दीपदान

Mon, 20 Nov 2017 01:36 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 20 Nov 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
deepdan on rani laxmi bai jayanti
jhansi news - फोटो : demo

विज्ञापन
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें याद किया गया। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित करके दीपदान कर लोगों को महारानी के शौर्य की गाथा सुनाई।
महारानी लक्ष्मीबाई जन्म दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में रानी महल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, संजय पटवारी समेत डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अर्चना गुप्ता, महेश साहू, केसी ऑनियल, अखिलेश पांडेय, संजय जैन, मौजूद रहे। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल में दीपांजलि समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्य, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. ज्ञानेंद्र, आशुतोष मिश्रा, आशुतोष वर्मा, आलोक तिवारी, प्रत्युष चौधरी, वीरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापार कमेटी ने सुभाष चंद बोस द्वार को विद्युत छटा से जगमग किया। मुकेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गोविंद वर्मा, प्रकाश सर्राफ, महेश मौजूद रहे। हेवी इलैक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्य आतिथि पर्वत सिंह कुशवाहा, विशिष्ट आतिथि एन के शर्मा, नेत्रपाल सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार, अवधेश कुमार, आशीष झा मौजूद रहे। गहोई जाग्रति महिला क्लब द्वारा चौराहा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन गया। शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने दीप जला कर किया। ज्योति गुप्ता, भावना गुप्ता, संगीता रेजा, स्वपनिल, करुणा, शीतल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीआई झांसी उमंग के तत्वावधान में दीपांजलि उत्सव सदर बाजार में मनाया गया। विकास खरे, अलका सिन्हा, शाकिर खान, डॉ. जाकिर खान, अनिल गुप्ता, कौशल राय मौजूद रहे। हनुमान सेवा समिति द्वारा सखी हनुमान मंदिर प्रांगण में महारानी को दीपांजलि दी गई। जगमोहन यादव, मुन्नालाल, ओम राज पटेल, विशाल मौजूद रहे। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में रानी महल में उनके चित्र के समक्ष केक काटकर व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी रामस्वरूप राय, दीपशिखा शर्मा, प्रमोद बंसल, प्रगति शर्मा, कृष्ण मुरारी राय, अवध गेड़ा, संजीव शर्मा मौजूद रहे। जेसीआई झांसी उमंग ने ग्रीन पार्क कॉलोनी में महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाये। फाउंडेशन चेयरमैन मनोज अहूजा, स्वपनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, सोनिया अहूजा, प्रियंका तिवारी मौजूद रहीं।

जय श्री बालाजी सर्व समाज सेवी संस्था द्वारा भी दीपांजलि दी गई। संतोष सेन, अशोक केवट, राकेश कुशवाहा, रामसहाय शर्मा मौजूद रहे। रानी लक्ष्मीबाई खेल समिति ने रानी के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. आरसी अरोरा, डॉ. डीके ओमर, डॉ. नूतन अग्रवाल, डॉ. अजय शंकर, डॉ. संजीव मिश्रा मौजूद रहे। कलचुरी महिला सभा द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पार्क में दीपदान कर महारानी की जयंती मनाई। डॉ. कमलेश शिवहरे, सुमन राय, वर्षा राय, रीना राय मौजूद रहीं। लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज में भी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश पाठक मौजूद रहे।


इसके अलावा उप्र व्यापार मंडल, नागरिक सुरक्षा संगठन, जयश्री बालाजी सर्व समाज सेवी संस्था, मिशन बेटियां, श्री भोलेनाथ खातीबाबा साईं सेवा समिति, जन सूचना अधिकार मंच, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, स्टील मेटल और इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन, गुलाबी महिला उत्थान एजूकेशन समिति, बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, बुंदेलखंड सनाढ्य ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा, मेरा भारत सेवा मिशन, कुशवाहा मित्र उत्थान समिति, वाल्मीकि समाज महासभा, प्रगति रथ, युवा आंदोलन मंच, कलचुरी महिला सभा ने भी महारानी लक्ष्मीबाई को दीपांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed