Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Debt-ridden farmer commits suicide by hanging himself from a tree

Jhansi News: कर्ज में डूबे किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Sun, 28 Jul 2024 05:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer commits suicide by hanging himself from a tree
बेटी की शादी और खेती के लिए लिया था कर्ज, फसल चौपट होने पर नहीं चुका पा रहा था
विज्ञापन


झांसी। कर्ज से डूबे किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मऊरानीपुर ब्लॉक के ग्राम वीरा निवासी किसान रामकिशुन (45) पुत्र आसाराम कुशवाहा ने आज सुबह अपने खेत पर गया था। वहीं खेत पर लगे महुआ के पेड़ पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना गांव में फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान रामकिशुन के पास करीब पांच बीघे खेती है। खेती से परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक किसान के एक बेटा और एक बेटी है। करीब डेढ़ साल पहले बेटी की शादी की थी, जिससे उसके ऊपर कर्ज बढ़ गया था।
मऊरानीपुर सोसाइटी में लगभग 60 हजार का केसीसी ऋण है। वहीं, ग्रामीण बैंक मऊरानीपुर में डेढ़ लाख रुपये का केसीसी ऋण है और कुछ साहूकारों का है। पिछले वर्ष फसल नष्ट हो गई थी। इस बार भी फसल नष्ट हो गई है और वर्तमान में भी फसल अच्छी नहीं हुई है। घरवालों ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे किसान रामकिशुन और उसकी पत्नी ममता देवी दोनों खेत पर गए थे। खेत पर ही एक झोपड़ी बनाए थे। वहीं पर गाय भी थी। पत्नी गाय का दूध लेकर वापस घर चली आई। उसके बाद रामकिशुन ने आत्मघाती कदम उठाया। पास के ही किसानों ने जब देखा तो दौड़े और फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर उप्र किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार पहुंचे। उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने नायब तहसीलदार मऊरानीपुर को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। मृतक किसान के भतीजे घनश्याम ने बताया कि चाचा के ऊपर काफी कर्ज था। फसल भी नष्ट हो गई थी। इससे वह परेशान थे। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि घटना की जांच कराकर शासन से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन





मृतक के नाम लगभग दो एकड़ कृषि भूमि है। केसीसी लोन दो लाख रुपये है। कर्ज की वसूली के लिए उस पर कोई दबाव नहीं था। लोन वसूलने के लिए भी बैंक की ओर से कोई दबाव मृतक पर नहीं डाला गया था। - गोपेश तिवारी, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed