फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of retired pharmacist came in grip of uncontrolled tractors

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर सेवानिवृत्त फार्मसिस्ट की मौत

Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Death of retired pharmacist came in grip of uncontrolled tractors
झांसी। थाना सीपरी बाजार के आईटीआई कॉलोनी के पास पहाड़ी से नीचे आ रहे एक ट्रैक्टर का ब्रेक अचानक फेल हो गया। ब्रेक फेल होते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो उठा और सामने से आ रहे स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालू से भरा एक ट्रैक्टर लहरगिर्द से होते हुए आईटीआई की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह ढाल से नीचे उतरने लगा अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था। रफ्तार में ही ड्राइवर ने ट्रैक्टर को अचानक दाएं मोड़ दिया। तभी सामने से स्कूटी में सिद्घेश्वर नगर निवासी हरिहर नाथ श्रीवास्तव पुत्र गिरिजा शंकर श्रीवास्तव (62) आ रहे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर सीधे उनकी स्कूटी से जा भिड़ा। ट्रैक्टर की चपेट में आकर हरिहर बुरी तरह घायल हो गए। सिर, हाथ एवं पांव में उनके गंभीर चोट आ गई। एक महिला भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली को हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने हरिहर को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हरिहर के पास मिले आधार नंबर के जरिए पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी जबकि घायल महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उधर, हरिहर की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर में रोना-पिटना मच गया। थोड़ी देर में परिजन भी बदहवास हाल में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक हरिहर दो वर्ष पूर्व ही फार्मसिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed