फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of a woman by beating with a stick

लाठी से पीटकर महिला की मौत: बकरी घुसने से नाराज खेत मालिक ने किया अधमरा, उपचार के दौरान पुख्खन की मौत

Thu, 08 Jun 2023 05:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 05:26 PM IST
सार

करीब एक घंटे तक पुख्खन देवी खेत पर ही घायल अवस्था में पड़ी रही। आरोपी मानवेंद्र के दादा ने उनके घर जाकर बताया कि पोते ने पुख्खन को पीट दिया। वह खेत पर पड़ी हैं। इसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Death of a woman by beating with a stick
महिला की उपचार के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर के बसरिया गांव में बुधवार शाम एक खेत में बकरी घुस गई। इससे नाराज होकर खेत मालिक ने बकरी की रखवाली कर रही महिला को लाठियों से बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी खेत मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 

बसरिया गांव निवासी बिहारी प्रजापति की पत्नी पुख्खन देवी (40)  बुधवार को अपनी बकरियां चराने के लिए खेतों की तरफ गई थी। उनमें से कुछ बकरियां मानवेंद्र सिंह के खेत में घुस गई। इस बात पर मानवेंद्र सिंह झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने लाठियों से पुख्खन देवी पर हमला कर दिया। उसे अधमरा करके वह खेत से भाग खड़ा हुआ। 

विज्ञापन

 

करीब एक घंटे तक पुख्खन देवी खेत पर ही घायल अवस्था में पड़ी रही। आरोपी मानवेंद्र के दादा ने उनके घर जाकर बताया कि पोते ने पुख्खन को पीट दिया। वह खेत पर पड़ी हैं। इसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे। घायल पुख्खन को मऊरानीपुर सीएचसी पर ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला से मौत हो गई। पुख्खन के एक बेटा रवि और एक बेटी ज्योति है। दोनों की शादी हो चुकी है। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी का कहना है कि बकरी के खेत में घुसने के विवाद में महिला की हत्या हुई है। तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed