{"_id":"67160b6d9366b82fe6010119","slug":"deaf-and-mute-girl-raped-after-entering-her-house-in-lalitpur-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में दरिंदगी: घर में घुसकर मूकबधिर बच्ची संग आरोपी ने किया दुष्कर्म, मां को लून से लथपथ मिली 'गुड़िया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में दरिंदगी: घर में घुसकर मूकबधिर बच्ची संग आरोपी ने किया दुष्कर्म, मां को लून से लथपथ मिली 'गुड़िया'
Mon, 21 Oct 2024 01:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:37 PM IST
सार
ललितपुर जिले में 10 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ अज्ञात युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म।
विस्तार
जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ अज्ञात युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता घर के बाहर गए हुए थे। शाम को मां घर लौटी तो मासूम बेटी लहूलुहान अवस्था मे पड़ी मिली। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पांच साल के बच्चे की गला घोटकर हत्या
पूराकलां थाना क्षेत्र के मजरा गिदवर में पांच वर्षीय मोहित की हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपीयों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि फूफा अपनी भतीजी को बेचने की फिराक में था और खरीददार सिर्फ महिला खरीदना चाहता था, उसका पुत्र नहीं। इसी विवाद में पर हत्या करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन