फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of youth missing for 12 hours found in Baruasagar canal

Jhansi News: बरुआसागर नहर में मिला बारह घंटे से लापता युवक का शव

Tue, 04 Mar 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for 12 hours found in Baruasagar canal

विज्ञापन


झांसी। सोमवार सुबह फुटेरा गांव के पास बरुआसागर नहर में युवक का शव उतराता मिला। युवक रविवार शाम से घर से लापता था। युवक का शव मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही कि दौरा आने पर वह नहर में गिर पड़ा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बरुआसागर के फुटेरा के जगेर बाबा खिरक गांव निवासी नीतेश कुशवाहा (23) उर्फ चिंटू पुत्र रमेश प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नीतेश रविवार शाम को किसी काम से बाहर निकला था। रात को घर लौटकर नहीं आया। आसपास तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूर स्थित नहर में उतराता मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बरुआसागर थानाध्यक्ष शिवजीत सिंह का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में मालूम चला कि युवक को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही कि दौरा आने पर वह नहर में जा गिरा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ब्यूरोस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed