फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of young man found hanging in Jhansi

Jhansi News: साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर में ही काम कर रही थी पत्नी

Sat, 14 Oct 2023 10:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Oct 2023 10:30 PM IST
सार

मृतक के भाई ने बताया कि जयपाल अपनी पत्नी रेनू देवी के साथ घर में था। रेनू घरेलू कार्य कर रही थी। काम करने बाद जब रेनू कमरे में गई तो जयपाल फांसी के फंदे पर लटका मिला। 
 

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र में कमरे के अंदर एक युवक का साड़ी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने शराब के नशे में आत्महत्या करना बताया है।

विज्ञापन


मड़ावरा थाना क्षेत्र के रनगांव निवासी जयपाल गंधर्व (27) का शव शनिवार की सुबह घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बारे में मृतक के भाई रामकिशोर ने बताया कि शनिवार की सुबह जयपाल अपनी पत्नी रेनू देवी के साथ घर में था। रेनू घरेलू कार्य कर रही थी। काम करने बाद जब रेनू कमरे में गई तो जयपाल फांसी के फंदे पर लटका मिला। 
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। युवक के एक बेटा व एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed