फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of newlywed found in drum five days after marriage

Jhansi News: शादी के पांच दिन बाद ड्रम में मिली नवविवाहिता की लाश

Mon, 29 Apr 2024 03:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newlywed found in drum five days after marriage
- पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
विज्ञापन

फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शादी के पांच दिन बाद नवविवाहिता की लाश रविवार सुबह मायके में पानी से भरे ड्रम में मिली। ड्रम में करीब चार फीट पानी भरा था। उसकी मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए। बताया जाता है कि विवाहिता शनिवार को ससुराल से मायके आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
बरुआसागर के घसरपुरा गांव निवासी रामेश्वर कुशवाहा ने अपनी छोटी पुत्री ममता कुशवाहा (23) की शादी 23 अप्रैल को जिखन गांव निवासी सुरेंद्र कुशवाहा के साथ की थी। 24 अप्रैल को विदाई के बाद ममता ससुराल चली गई। शनिवार शाम उसका भाई ससुराल से ममता को वापस ले आया। परिजनों के मुताबिक ममता ने रात में सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपनी मां कलावती के साथ सोने चली गई। तड़के करीब पांच बजे ममता नजर नहीं आई। तलाशने पर उसकी लाश बाथरूम के पास पानी से भरे ड्रम में मिली। ड्रम में सिर्फ चार फीट पानी भरा था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। यहां आने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने ममता के शव को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
इनसेट
दो दिन पहले परिजनों ने कराई थी झाड़-फूंक
शादी के बाद से ममता गुमसुम रहती थी। जेठ राजेंद्र प्रसाद का कहना है वह ससुराल में दिनभर रोती थी। खाना भी नहीं खाती थी। जब ससुराल के लोगों ने इस बारे में पूछा तब भी उसने कुछ नहीं बताया। इसकी जानकारी उन लोगों ने ममता के पिता को दी। शुक्रवार को ममता का भाई तांत्रिक को लेकर ससुराल आया था। ममता की झाड़-फूंक कराई गई थी। इसके बाद उसकी मां ने फोन करके ममता को मायके बुला लिया। शनिवार को राजी खुशी से वह ससुराल से मायके आई। मायके के लोग भी उसकी मौत की सही वजह नहीं समझ पा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

-------------
इनसेट
तीन भाई-बहनों में थी सबसे छोटी

ममता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन द्रौपदी और बड़े भाई सुभाष की शादी हो चुकी है। पिता खेती- किसानी करते हैं। ममता की मौत से उसका पति सुरेंद्र भी सदमे में है। सुरेंद्र अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। वह अपने पिता के साथ खेती किसानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed