फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of class five student recovered from canal after 17 hours

Jhansi News: 17 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ पांचवीं के छात्र का शव

Tue, 24 Dec 2024 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of class five student recovered from canal after 17 hours

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रानीपुर मुख्य नहर में नहाने के दौरान डूबे छात्र का शव सोमवार सुबह करीब 17 घंटे की तलाशी के बाद बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।


लहचूरा के बम्हौरी गांव निवासी भूपेंद्र कुशवाहा का पुत्र रचित (10) पांचवीं का छात्र था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह डूबने लगा। यह देख उसके दोस्त घबरा उठे। शोर मचाते हुए वह लोग भागकर घर पहुंचे। नहर बंद कराकर उसकी तलाश शुरू कराई गई लेकिन बालक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह फिर तलाश आरंभ कराई। नहर बंद होने से पानी का जलस्तर कम हो गया था। सुबह करीब आठ बजे उसका शव घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद हुआ। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed