फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of Banda passenger found on railway platform

Jhansi News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर मिली बांदा के यात्री की लाश

Thu, 06 Mar 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Banda passenger found on railway platform

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्री का शव बरामद हुआ। जेब से मिले टिकट के आधार पर वह सिकंदराबाद से झांसी के लिए सफर कर रहा था। यहां से उसे बांदा के लिए ट्रेन पकड़नी थी लेकिन, प्लेटफार्म पर उसका शव मिला।



डिप्टी एसएस एसके नरवरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक अधेड़ अचेत अवस्था में प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पड़ा है। डिप्टी एसएस मौके पर पहुंचे और यात्री को देख रेलवे डॉक्टर को सूचना दी। डॉक्टर ने यात्री का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान बांदा जिले के बंडा गांव निवासी 47 साल के बुल्ली पुत्र राम सहोदर से रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, मृतक बुल्ली के पास मिले मोबाइल फोन पर बुधवार को उसके दोस्त का फोन आया था। जीआरपी ने फोन पर बात की तो पता चला कि वह सिकंदराबाद की एक फैक्टरी में काम करता था। बीते कुछ दिनों से तबियत खराब होने के कारण वह छुट्टी लेकर घर जा रहा था। इधर, यात्री के पास मिले टिकट से जानकारी मिली कि पहले वह तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार था। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर स्लीपर कोच एस-3 में आ गया था। यहां टीटीई को 450 रुपये जुर्माना देकर रसीद बनवाई थी। ट्रेन देर रात 1.15 बजे झांसी पहुंची। यहां से उसे सुबह झांसी-बांदा मेमू से जाना था। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed