फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a youth found in a drain, commotion ensued

Jhansi News: नाले में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Thu, 10 Jul 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a drain, commotion ensued
- हाथ पर गायत्री नाम लिखा होने से हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। सोमवार को कस्बा के स्टेट बैंक वाली रास्ते में सुबह एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मोंठ कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम गायत्री से हुई।

युवक की पहचान आकाश कुशवाहा (24) पुत्र रामसेवक निवासी चिरगांव के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से अपने परिवार के साथ कस्बे में पशु अस्पताल के पास रहकर कबाड़ बीनने का काम करता था। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का चेहरा पानी में डूबा हुआ था। एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ अजय श्रोतिय, कोतवाली प्रभारी अखिलेश द्विवेदी, चिरगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि आकाश शराब पीने का आदी था और दो दिन पहले भी इसी नाले में गिर गया था। उस समय पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार रात को वह घर नहीं लौटा, जिससे परिजन चिंतित थे। सोमवार सुबह उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एकमात्र बहन पूजा की शादी हो चुकी है। अविवाहित आकाश की असमय मृत्यु से परिवार पूरी तरह टूट गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। परिजनों के बयान लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed