फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a young man who had gone to a drinking party with friends found in a bush.

Jhansi News: दोस्तों के संग दारू पार्टी करने गए युवक की झाड़ी में मिली लाश

Fri, 24 May 2024 04:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone to a drinking party with friends found in a bush.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव के बाहर झाड़ियों से युवक की लाश मिली। लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार शाम युवक दोस्तों के साथ दारू पार्टी करने निकला था। रात में उसके न लौटने पर परिजन उसे तलाश रहे थे। उसके सिर एवं पीठ पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि नशे में होने की वजह से वह गिर गया। इससे लगी चोट से उसकी मौत हुई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

बूढ़ा गांव के पास रहने वाला मोगल खां (35) पुत्र हसामु मूल रूप से बिहार के पूर्वी चम्पारण का रहने वाला था। कई साल से परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता था। उसके भाई शाह आलम ने पुलिस को बताया कि मोगल बुधवार को दोस्तों के साथ दारू पार्टी करने निकला था। रात में भी वह लौटकर घर नहीं आया। उसके दोस्तों का भी पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह उसका शव रेलवे फाटक के पास झाड़ियों के पास पड़ा देखा। सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। उसके सिर और पीठ में चोट के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ में मालूम चला कि शराब पीने के बाद मोगल का झगड़ा हुआ था। उधर, शव मिलने की सूचना पर भाई समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। परिवार में पत्नी समेत छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी इन दिनों गांव गई हुई है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मोगल ने काफी शराब पी हुई थी। ऐसे में शराब के नशे में गिर जाने से लगी चोट से उसकी मौत की संभावना है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed