फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a young man found on the roadside

Jhansi News: सड़क किनारे मिली युवक की लाश

Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the roadside
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ागांव थाना इलाके में सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली। बुधवार की रात वह भाई को छोड़ने स्टेशन गया था, इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। सुबह राहगीरों ने उसकी लाश पड़ी देखी। पास में ही उसकी बाइक पड़ी हुई थी। परिजनों ने दुर्घटना की आशंका जताई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम गोरारी निवासी रामकुमार का पुत्र प्रहलाद राजपूत (30) मजदूरी करता था। बुधवार रात को वह बाइक से चचेरे भाई उमाशंकर को झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर छाेड़ने गया था। देर रात वह स्टेशन से घर लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचा नहीं। जबकि, रात भर परिजन उसका इंतजार करते रहे, वह मोबाइल भी नहीं लिए था, जिससे परिजनों का उससे संपर्क भी नहीं हो पाया। छोटे भाई आकाश राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लोग घूमने के लिए निकले तो उनको गांव से दो किलोमीटर दूर उड़ैना गांव के पास प्रहलाद की लाश नजर आई। उसकी बाइक सड़क पर पड़ी हुई थी और प्रहलाद करीब दस फीट दूर कच्चे में मृत पड़ा था। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई आकाश ने अंदेशा जताया कि बड़े भाई की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे आईं चोटों के कारण उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि दो भाइयों में प्रहलाद बड़ा था। छह साल पहले उसकी शादी आरती से हुई थी। उसका चार साल का एक बेटा संस्कार है। जबकि, पत्नी आरती आठ माह की गर्भवती है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed