{"_id":"5ff08a3b4ba29279be45a527","slug":"dead-body-of-a-young-girl-found-floating-in-betwa-river-scooty-found-at-notghat-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बेतवा नदी में उतराता मिला युवती का शव, नोटघाट पुल पर रखी हुई थी स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बेतवा नदी में उतराता मिला युवती का शव, नोटघाट पुल पर रखी हुई थी स्कूटी
Sat, 02 Jan 2021 08:29 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार शाम एक कंपनी में काम करने वाली युवती का शव बेतवा नदी में उतराता पाया गया। नोटघाट पुल पर ही उसकी स्कूटी मिली। सूचना पाकर ओरछा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची ओरछा पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से लाश को बाहर निकलवाया। मृतका की शिनाख्त थाना सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी सुरेश वर्मा की पुत्री शिवानी वर्मा (22) के रूप में हुई। खबर मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक शिवानी अपनी मां रेखा के साथ हंसारी स्थित एक जेम कंपनी में काम करती थी। रोज की तरह शनिवार सुबह वह अपनी मां रेखा के साथ हंसारी गई थी। दोपहर तीन बजे लंच होने के बाद वह अकेले स्कूटी लेकर कहीं चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
मां ने भी कई बार मोबाइल से संपर्क साधा, लेकिन बात नहीं हो सकी। ओरछा पुलिस ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों से पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता सुरेश वर्मा मजदूरी करते हैं।