फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead bodies of more than a dozen cattle found near cowshed of Jhankri village in Jhansi

UP: झांसी के झांकरी गांव की गोशाला के पास मिले एक दर्जन से अधिक गोवंशों के शव, कई की 24 घंटे पहले हुई मौत

Wed, 18 Dec 2024 06:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Dec 2024 06:30 PM IST
सार

गोवंशों की मौत को लेकर गोशाला संचालक को नोटिस दिया गया है। साथ ही उनसे जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ गोवंश की मौत रात में या एक दिन पहले ही हुई है।

विज्ञापन
Dead bodies of more than a dozen cattle found near cowshed of Jhankri village in Jhansi
गोशाला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर के झांकरी गांव की गोशाला के पास बुधवार की सुबह एक दर्जन गोवंशों के शव पड़े पाए गए। माना जा रहा है कि ठंड से इनकी मौत हुई है।  सूचना पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सुबह के समय झांकरी गांव के लोग गोशाला के पास से गुजरे तो वहां पर एक-एक कर कई गोवंश मृत अवस्था में पड़े पाए गए। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई। सूचना पर एसडीएम के आदेश पर खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक दर्जन से अधिक गोवंश के शव बिखरे पड़े थे। प्रतीत हो रहा था कि इनमें से कुछ गोवंश की मौत रात में या एक दिन पहले ही हुई है।

विज्ञापन

मौके का निरीक्षण करने के बाद खंड विकास अधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने इन गोवंशों की मौत को लेकर गोशाला संचालक से भी पूछताछ की। गोशाला संचालक ने बताया कि तीन दिन पहले जरूर तीन गोवंश की मौत हुई थी। इन तीनों गोवंश के शवों को दफना दिया गया था। 

विज्ञापन

इतनी संख्या में गोवंशों के शव कहां से और कैसे पहुंचे? वह नहीं बता सकते। खंड विकास अधिकारी ने कहा है कि इन गोवंशों की मौत को लेकर गोशाला संचालक को नोटिस दिया जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी गोशालाओं में ठंड से पशुओं को बचाने के इंतजाम कर लिए जाएं , लेकिन कई ग्राम पंचायतों में इनका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी गोवंशों के शवों को दफनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed