{"_id":"5f76cbbb8ebc3e9be27d92a2","slug":"ddo-of-lalitpur-suspended-for-financial-irregularities-in-mnrega-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता को लेकर ललितपुर के डीडीओ निलंबित, तीन अन्य बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता को लेकर ललितपुर के डीडीओ निलंबित, तीन अन्य बर्खास्त
Fri, 02 Oct 2020 12:12 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
झांसी जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी पर श्रम विभाग के प्रभारी उपायुक्त रहते हुए ललितपुर जिले के बार विकासखंड के मथुरा डांग गांव में तालाब, कुओं के निर्माण और गौशाला की सुरक्षा खाई के निर्माण में भारी वित्तीय अनियमितताएं करने के आरोप हैं। संयुक्त विकास आयुक्त झांसी द्वारा की गई जांच में धांधली पाई गई थी।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। वहीं कार्यक्रम अद्धिकती गौरव अग्रवाल, तकनीकी सहायक सुशील अरोड़ा और रोजगार सेवक जगभान की सेवाएं समाप्त कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन