फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   daughter's mistake crossed one lakh from the teacher's father's account

Jhansi News: बेटी की गलती से शिक्षक पिता के खाते से एक लाख रुपये पार, जानकारी मिलते ही उड़े होश

Thu, 01 Jun 2023 01:17 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2023 01:17 AM IST
सार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जालसाज के प्राइवेट बैंक में चल रहे खाते को सीज करा दिया लेकिन, अभी तक उनको यह रकम वापस नहीं मिल सकी है। इस बैंक खाते में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की रकम डंप पड़ी है।

विज्ञापन
daughter's mistake crossed one lakh from the teacher's father's account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में बेटी की गलती से शिक्षक पिता के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने करीब एक लाख रुपये पार कर दिए। खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलते ही शिक्षक के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जालसाज के बैंक खाते को सीज करा दिया। इस खाते में करीब डेढ़ करोड़ रुपये डंप हैं, लेकिन अभी तक शिक्षक को उनकी रकम वापस नहीं मिल सकी है। पिछले करीब एक माह से वह रोजाना पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक मधुसूदन ने पुलिस को बताया कि पिछले माह उनकी बेटी ने मोबाइल पर आए एक अनजाने लिंक को क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से साइबर जालसाज ने तीन बार में कुल एक लाख रुपये निकाल लिए। मेसेज आते ही उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जालसाज के प्राइवेट बैंक में चल रहे खाते को सीज करा दिया लेकिन, अभी तक उनको यह रकम वापस नहीं मिल सकी है। इस बैंक खाते में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की रकम डंप पड़ी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पैसा निकासी की प्रक्रिया लंबी होती है। प्रक्रिया पूरी होने पर शिकायत करने वालों का पैसा वापस कराया जाता है।

विज्ञापन

सेना के जवान बन रहे निशाना

साइबर जालसाज सेना के जवानों को भी जमकर निशाना बना रहे हैं। साइबर एवं पुलिस थाने में हर सप्ताह कम से कम पांच शिकायतें पहुंचती हैं। सबसे अधिक आधार सत्यापन एवं ऑनलाइन शापिंग के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed