फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughters bet on high school and inter student front

हाईस्कूल में बेटियों ने बाजी मारी तो इंटर छात्र आगे

Sat, 10 Jun 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Daughters bet on high school and inter student front
bord exam, jhansi new - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे घोषित हो गए। हाईस्कूल में छात्राएं और इंटर छात्र आगे रहे। हाईस्कूल में गुरुकुल इंटर कालेज की हैप्पी सविता ने 91.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया, तो भानी देवी गोयल इंटर कालेज के छात्र अभिषेक लिखार ने इंटर में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर नंबर-वन रहे। हाईस्कू ल में 74.21 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट का 86 प्रतिशत  विद्यार्थी सफल रहे।

शुक्रवार क ो सुबह से परीक्षार्थियों में परीक्षा परिणाम जानने की बैचेनी रही। दोपहर 1 बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसके बाद मोबाइल और साइबर कैफै में अपने नतीजे जानने की होड़ मच गई। दिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 26,292 परीक्षार्थी शामिल में हुए। इसमें 19,512 ने सफलता हासिल की। इसी तरह इंटर की परीक्षा में 21,471 परीक्षार्थियों में 18,464 नेे कामयाबी हासिल की। हाईस्कू ल के टॉपरों में 11 लड़कियों ने स्थान बनाया। इंटर के टॉपरों में सिर्फ 3 लड़कियां ही जगह बना सकीं। इसमें लड़के हावी रहे। नतीजे घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों ने अपनी तरह से जश्न मनाया। किसी ने मिठाई बांटी तो किसी ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई।
विज्ञापन

 
निजी कालेज भी कम नहीं
हर बार की तरह इस वर्ष भी सरकारी और अनुदानित कालेजों पर प्राइवेट कालेज भारी पडे़। हाईस्कूल व इंटर की टॉपरों की सूची में अधिकांश विद्यार्थी प्राइवेट कालेजों से है। जबकि मोटी पगार व तमाम सुविधाएं प्राप्त होने के बाद भी सरकारी स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed