फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughters being born in villages more than in cities

शहर से ज्यादा गांवों में जन्म ले रहीं बेटियां

Tue, 20 Jul 2021 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Daughters being born in villages more than in cities
झांसी। आधी आबादी को लेकर शासन की तरफ से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर अब जमीन पर भी दिखने लगा है। शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में महिलाओं का अनुपात बढ़ा है। हाल ये है कि पिछले छह महीने में चार बार प्रति हजार पुरुषों पर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से जून 2021 तक जिले में 5632 पुरुष और 5598 महिलाओं की संख्या दर्ज हुई। इसमें शहरी इलाकों में 1903 पुरुष और 2292 महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में 3729 पुरुष और 3306 महिलाएं जन्मीं। पिछले छह महीनों के आंकड़ों पर गौर करने तो फरवरी, मार्च, मई और जून में प्रति हजार बेटियों के जन्म लेने की दर ग्रामीणों क्षेत्रों में ज्यादा रही। जबकि, जनवरी और अप्रैल में शहरी क्षेत्र में बेटियों का अनुपात ज्यादा रहा। ये आंकड़े बताते हैं कि शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का लिंगानुपात सुधर रहा है।
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
माह गांव शहर
जनवरी 924 952
फरवरी 876 827
मार्च 886 625
अप्रैल 807 915
मई 810 756
जून 963 625
(नोट: प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या)
शासन की तरफ से चलाई जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाई योजना का व्यापक असर हो रहा है। अब शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं का अनुपात तेजी से सुधर रहा है। - डॉ. विनोद कुमार यादव, जेडी हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed