{"_id":"5f8b3be08ebc3edc1f663f8c","slug":"daughter-is-not-safe-in-distric-jhansi-news-jhs178918657","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बेटियां नहीं सुरक्षित, नौ माह में 40 नाबालिग बनीं दरिंदों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बेटियां नहीं सुरक्षित, नौ माह में 40 नाबालिग बनीं दरिंदों का शिकार
विज्ञापन
झांसी। जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। नौ माह के भीतर 40 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए।
पिछले दिनों पॉलीटेक्निक कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के बाद झांसी की छवि बेहद खराब हुई है। जनपद में नाबालिग लड़कियों के साथ आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। जनवरी से सितंबर तक जिले भर में 65 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा नाबालिग ही दरिंदों के निशाने पर रहीं। 40 नाबालिगों के साथ हुए दुष्कर्म की एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। इसके अलावा, जिले में अलग-अलग स्थानों पर 25 युवतियां व महिलाएं भी दुष्कर्म का शिकार बनीं। इसके अलावा, छेड़खानी के मामले भी लगातार बढ़ते रहे। जनवरी से सितंबर तक 111 युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़खानी की वारदात हुई।
माह दुष्कर्म
जनवरी 10
फरवरी 6
मार्च 09
अप्रैल 05
मई 08
जून 10
जुलाई 12
अगस्त 03
सितंबर 02
नंबर 1
- थाना गुरसराय क्षेत्र में भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इस मामले में आरोपी चाचा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
नंबर 2
- मोंठ थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
नंबर 3
- थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची के साथ युवक ने अश्लील हरकतें कीं। लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही तुरंत पुलिस ने मामले दर्ज किए। कई मामलों में पुलिस की विवेचना चल रही है तो कई मामलों में पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार पी, एसएसपी