फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter-in-law fulfilled her son's duty and burnt her mother-in-law

Jhansi News: बहू ने निभाया बेटे का फर्ज, सास को दी मुखाग्नि

Thu, 21 Sep 2023 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law fulfilled her son's duty and burnt her mother-in-law
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर में एक बहू ने अपनी सास को मुखाग्नि देकर रुढि़वादी सोच पर कुठाराघात किया है। बहू ने पुरानी परंपराओं को दरकिनार करते एक बेटे का फर्ज निभाते हुए अंतिम संस्कार किया। हालांकि तमाम रिश्तेदार मुखाग्नि देने के लिए तैयार थे मगर शीतल ने यह जिम्मेदारी खुद ही निभाते हुए समाज के सामने अनूठा उदाहरण पेश किया।


मऊरानीपुर कस्बे के पुरानी मऊ मुहल्ला निवासी कृष्णा बाई (80) के पति की मौत बीमारी के चलते दस साल पहले हो गई थी। जबकि, पांच साल पहले उनके बेटे संतोष नारायण की भी मौत हो गई थी। इसके बाद से कृष्णा बाई अपनी बहू शीतल देवी (40) के साथ रह रहीं थी। दोनों सास-बहू छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा करती थीं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि दोनों में प्यार भी बहुत था। शीतल अपनी सास का पूरा ख्याल रखती थी। पिछले एक महीने से कृष्णा बाई की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वह वृद्धावस्था की बीमारियों की चपेट में आ गईं थीं। इस दरम्यान बहू ने उनकी खूब सेवा की, परंतु वह बच नहीं पाईं और मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही उनके तमाम रिश्तेदार इकट्ठे हो गए। चूंकि, अब उनके परिवार में शीतल देवी के अलावा कोई नहीं बचा। ऐसे में कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार की इच्छा जताई, परंतु शीतल इसके लिए राजी नहीं हुईं। उनका कहना था कि सास उन्हें अपने बेटे जैसा ही दुलार करती थीं। ऐसे में वह बेटे का फर्ज अदा करते हुए अपनी सास का अंतिम संस्कार करेंगी। हालांकि, परंपराओं का हवाला देते हुए समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, परंतु वे पीछे नहीं हटीं। मुक्तिधाम में पहुंचकर उन्होंने अपनी सास को विधिवत मुखाग्नि दी। यह घटना मऊरानीपुर में चर्चाओं में भी बनी हुई है। सभी बहू के द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed