{"_id":"602eb9c48ebc3ee94e4c592a","slug":"datia-gate-nala-nirman-jhansi-news-jhs188898480","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के लिए सड़क खोद दी, अब मलबा उठाने को 200 रुपये मांग रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के लिए सड़क खोद दी, अब मलबा उठाने को 200 रुपये मांग रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दतिया गेट-नई बस्ती मार्ग पर चल रहा नाले का निर्माण लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। ठेकेदार ने पहले नाला बनाने के लिए पुलिया और नाले को खोदकर मलबा दुकान-घरों के सामने जमा कर दिया और अब उठाने के नाम पर 200 रुपये मांगे जा रहे हैं। वहीं खुदाई और मलबे के ढेर लगे होने के बाद कई गलियों में आवागमन बाधित हो गया है।
नगर निगम द्वारा महानगर के दतिया गेट से नई बस्ती जाने वाले मार्ग पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए यहां पर नाले और पुलिया को खोदकर घरों और दुकानों के आगे मलबा जमा कर दिया है। करीब डेढ़ महीने पहले खुदाई होने के बाद भी अब तक मलबा नहीं हट सका है। आलम यह है कि जिन घरों के आगे नाला बन चुका है, वहां भी ढेर लगे हुए हैं। बड़े-बड़े पत्थर और क्रंकीट के चलते लोगों का घरों से निकलना बंद हो चुका है। वहीं लोग जब मलबा हटाने के लिए कहते हैं, तो उनसे 200 रुपये मांगे जा रहे हैं। दतिया गेट बाहर रामा क्लीनिक से नई बस्ती जाने वाली गली के सामने पुलिया खोद देने से आवागमन पूरी तरह से बंद है।
------------
ड्रेन कवर भी खुद रखवा रहे लोग
ठेकेदार ने नाला बनाने के बाद नाले को ढकने के लिए ड्रेन कवर भी नहीं रखवाए हैं। आलम यह है कि लोग अपनी जेब ढीली कर पटिया और पत्थर रखकर नाले को ढंक रहे हैं। इसके चलते लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। वहीं नाला बंद कर देने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
----------
कहते हैं लोग
नाला निर्माण करने के बाद मलबा हटाया नहीं जा रहा है। दुकानदारी पूरी तरह से चौपट हो गई है।- बृजकिशोर
----------
नाले को खोद दिया है। सड़कों पर मलबा पड़ा रहता है। डेढ़ महीने से काम के चलते परेशानी हो रही है।- महेंद्र कुमार खरे
----------
जहां नाला बन चुका है, वहां से मलबा हटा देना चाहिए था, लेकिन मजदूर 200 रुपये मांग रहे हैं।- जय कुशवाहा
---------
घर के आगे मलबा जमा कर दिया था। घर से निकलना बंद था। मजदूर को पैसे दिए, तब मलबा हटा।- आशा
---------
घर के सामने एक सप्ताह पहले नाला बन गया था, लेकिन मलबा नहीं हटाया। खुद ही सारा मलबा हटाया है।- जीतू
-------
नालों पर ड्रेन कवर तक नहीं रखवाए गए हैं। खुद ही पैसे खर्च कर नाले के ऊपर पत्थर रखवाए हुए हैं।- राहुल
मामले की जानकारी नहीं है। मलबा हटाने का काम तो ठेकेदार का ही है। निर्माण विभाग के अधिकारियों को भेजकर समस्या का समाधान कराएंगे।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त