फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daroga bag aria diarty

दरोगा का बाग इलाके में लगा गंदगी का अंबार

Thu, 11 Mar 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Daroga bag aria diarty
झांसी। महानगर के पठौरिया क्षेत्र स्थित दरोगा का बाग इलाके में नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इलाके की अधिकतर नालियां जाम होने कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। जिसके चलते स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नियमित सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र की अधिकतर नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। जिनमें से काफी बदबू आने लगी है। वहीं, नालियों में जमा कचरे के कारण इलाके में जहरीले मच्छर पनप गए हैं। जिसके चलते लोगों को गंभीर बीमारियां होने का भय सताने लगा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई माह से इलाके में एक भी सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आया है। जिसके चलते इलाके की अधिकतर नालियाें में कचरा जमा है। आकाश सेन, स्थानीय नागरिक
इलाके की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। वहीं क्षेत्र की अधिकतर नालियां टूटी हुईं हैं। जिसमें से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। शिखा, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा बाग इलाका हमेशा से ही नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी का शिकार रहा है। गंदगी के अलावा इलाके की अधिकतर लाइटें खराब हैं। अमरीन, स्थानीय नागरिक
नालियों के अलावा इलाके में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिससे स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अर्पिता, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed