फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dangerous chandpur and jhajpur temple

खतरे में चांदपुर-जहाजपुर के मंदिर का अस्तित्व

Thu, 08 Sep 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dangerous chandpur and jhajpur temple
झांसी/ललितपुर। बुंदेलखंड का ललितपुर पुरातत्व संपदाओं की खान है। संरक्षण के अभाव में इन पुरातत्व संपदाओं का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। ललितपुर के ही बिरधा ब्लॉक में स्थित चांदपुर जहाजपुर के जैन मंदिरों का अस्तित्व खतरे में हैं। यहां 10वीं शताब्दी के मंदिर में भगवान शांतिनाथ की 29 फुट ऊंची मूर्ति भक्तों को शांति का अनुभव कराती है।
विज्ञापन

बिरधा ब्लॉक में धौर्रा रेलवे स्टेशन से चार किमी दूर स्थित चांदपुर जहाजपुर को रेलवे ट्रैक दो भागों में बांटता है। यहां पर रेलवे ट्रैक के एक ओर चांदपुर है, तो दूसरी ओर जहाजपुर है। यहां पर 10वीं शताब्दी का पत्थर का जैन मंदिर है। बताया जाता है कि 10वीं शताब्दी में यहां पर चांदपुर नाम से नगर हुआ करता था। जिसके अवशेष आज भी यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन

मंदिर की मान्यता देवगढ़ जैन मंदिर से ज्यादा है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी देवगढ़ में कोई कार्यक्रम होता है, तो सबसे पहले श्रीफ ल शांतिनाथ भगवान चांदपुर को चढ़ाया जाता है। एक बार चांदपुर के भगवान शांतिनाथ को बिना श्रीफ ल चढ़ाए देवगढ़ में कार्यक्रम किया गया था, जो सफ ल नहीं हुआ था। कार्यक्रम के तंबू व टेंट अपने आप ही हवा में उड़ने लगे थे। अतिशयकारी मंदिर के सामने बड़ा ग्राउंड है। जिसमें तलघर भी है। कोई पत्थर या ठोस चीज फेंकने पर तलघर से आवाज आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति वर्ष जनवरी में यहां मेला लगता है। चांदपुर जहाजपुर कमेटी की ओर से मेले की पूरी व्यवस्था की जाती है। सुनील जैन संचय बताते हैं कि चांदपुर जहाजपुर मार्ग का हाल बदहाल है। यहां पहुंचने के लिए श्रावकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। डॉ. अक्षय अलया कहते हैं कि प्राचीन धरोहर को सहेजने के लिए जैन समाज ने काफी प्रयास किया है। सरकार को भी इस क्षेत्र के संरक्षण की पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed