फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dammage road

सड़कों की हालत खस्ता, उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए श्रद्धालु पहुंचेंगे शिवालय

Thu, 20 Feb 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
dammage road
पंचकुइयां तिराहा से पानीवाली धर्मशाला जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी।
झांसी। महाशिवरात्रि का पर्व करीब आने के बावजूद शिवालयों के आसपास सड़कों की दशा नहीं सुधारी जा रही। देवालयों के समीप सड़कों का बुरा हाल है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्घालुओं को इन्हीं टूटी-फूटी सड़कों से होकर ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पानी वाली धर्मशाला के करीब हजारिया महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्घालु दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन, इस दफे यहां पहुंचने की डगर ही काफी कठिन बना दी गई है। मंदिर के आसपास नाली का निर्माण पिछले काफी समय से कराया जा रहा। इसकी पूरी निर्माण समाग्री समेत मलवा आने-जाने के रास्ते पर पड़ा हुआ है। रास्ते में पड़े होने से मंदिर जाने का रास्ता काफी बाधित हो गया है। इससे मंदिर जाने-वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही लेकिन निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं। शहर के दूसरे शिवालयों का भी यही हाल है। प्रतिष्ठित भूतनाथ मंदिर, दीक्षित बाग मंदिर वाली गली आदि मंदिरों के आसपास की सड़क का भी बुरा हाल है। श्रद्घालुओं ने शिवरात्रि से पहले इन मंदिरों तक आने-जाने का रास्ता ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सभी की फोटो हैं
मंदिर के जाने के रास्ते पर मलवा डाल दिया गया। आने-जाने वालों को काफी परेशानी होती है।
राजीव अग्रवाल
काफी दिनों से काम चल रहा है। मलवा पड़े होने से लोगों को मंदिर तक जाने में दिक्कत होती है।
मुकेश कुमार
मलवा काफी समय से पड़ा है। इसे हटवाया नहीं जा रहा। मलवा में गंदगी होने से मंदिर जाने में शुद्घता नहीं रह जाती।
सजल
रोजाना मलवा न हटवाने की वजह से ढेर लग रहा है। इसे हटवाने की व्यवस्था की जाए।
आनंद
सड़क खाली कराने को नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन, आज तक सुनवाई नहीं हुई। गली की भी मरम्मत कराए जाने की जरूरत है।
धर्मेंद्र
गली की दशा खराब हो चुकी। इसको तत्काल बनवाए जाने की जरूरत है। शिवरात्रि से पहले इसकी मरम्मत कराई जानी चाहिए।
प्रवीण
शिवरात्रि से पहले मंदिर के आसपास सफाई कराए जाने की जरूरत है। गली की मरम्मत भी कराई जाए।
अनिल
त्योहार से पहले मंदिर के आसपास सफाई कराई जाए। आने-जाने के रास्ते को भी बेहतर किया जाए
सुनीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed