फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Damage will be assessed by surveying the fields

खेतों का सर्वे कर किया जाएगा नुकसान का आकलन

Tue, 28 Sep 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Damage will be assessed by surveying the fields
झांसी। खरीफ सीजन में हुई मूसलाधार बारिश से जिले में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके आकलन के लिए अब खेतों का सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अगस्त माह की शुरुआत में जिले में लगातार दो दिनों तक मूसलाधार बारिश हुई थी। इसके बाद भी बारिश का क्रम लगातार बना रहा, जो अब भी जारी है। बारिश से जिले में खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खासतौर पर कई स्थानों पर तिल और उड़द की फसल बुरी तरह से चौपट हो गई है। नुकसान का सही आकलन करने के लिए अब प्लाट टू प्लाट सर्वे किया जाएगा। तहसीलों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व विभाग की टीमें खेतों में जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेंगी। 33 फीसदी से अधिक नुकसान सामने आने पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुरूआती सर्वे में जिले में औसतन महज पंद्रह फीसदी नुकसान की रिपोर्ट आई थी। किसानों की ओर से इस पर असंतोष जताया गया था, जिसके चलते अब विस्तृत सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed