फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dalits suffered the most under Mayawati government: Rambabu

मायावती सरकार में सबसे ज्यादा दलितों का उत्पीड़न हुआ: रामबाबू

Mon, 03 Jan 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dalits suffered the most under Mayawati government: Rambabu
झांसी। एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू ने बसपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मायावती की सरकार में सबसे ज्यादा दलितों का उत्पीड़न हुआ है। आंकड़े गिनाए कि बीएसपी सरकार में दलित उत्पीड़न के 65,127 व सपा के कार्यकाल में 23,734 मुकदमे दर्ज हुए। जबकि, भाजपा सरकार में अब तक 14,089 केस ही सामने आए हैं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आयोग में किसी के भी अध्यक्ष बनने का नियम लाकर बीएसपी ने पाप किया। फिर सपा सरकार ने ऐसे लोगों को आयोग की कमान सौंप दी, जिनका दलितों से कोई लेनादेना नहीं था। जबकि, भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न बंद हुआ। आर्थिक मदद भी मिली। बोले कि आज आयोग एससी-एसटी वर्ग के लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रहा है। अखबारों, चैनलों में आने वाली खबरों का स्वत: भी आयोग संज्ञान लेता है। आगरा, आजमगढ़, औरैया, इटावा, कानपुर, अमरोहा में एससी-एसटी वर्ग के लोगों के साथ हुई घटना पर टीम भेजकर जांच कराई। पीड़ितों को इस साल 229 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed