{"_id":"5f8600fb8ebc3e9b935928e1","slug":"dalit-oldman-misbehave-accused-police-jhansi-news-jhs17858937","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दलितों को पेशाब पिलाने का प्रयास मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दलितों को पेशाब पिलाने का प्रयास मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश
विज्ञापन
police new.
- फोटो : police new.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले के ग्राम रौंड़ा में वृद्ध और उसके साथी को मारपीट कर पेशाब पिलाने का प्रयास करने का मामला मीडिया की सुर्खियों में आते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने एक आरोपी सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसे आज जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं, जो जगह- जगह दबिश दे रही हैं। पीड़ित दलित जाति के होने के कारण मंगलवार को जिला मुख्यालय से गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर स्थिति पर नजर रखी गई। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिस सिपाही आवास पर तैनात कर दिए गए हैं। पीड़ितों ने वीडियो जारी किया था कि उन्हें पेशाब पिलाने का प्रयास किया गया। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
सोमवार को ग्राम रौंड़ा में अमर पुत्र काशीराम एवं चऊवा पुत्र गिरधारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि बीते रोज 11 अक्तूबर को शाम साढ़े सात बजे जब वह हनुमत अहिरवार की दुकान से बीड़ी का बंडल ले रहा था, इसी दौरान गांव के ही सोनू यादव, नरेंद्र उर्फ छोटू आए और गालियां देकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इससे अमर व चऊवा को ंकाफी चोटें आई हैं। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी हाथ में एक शीशी में पेशाब लिए हुए थे तथा दोनों पीड़ितों को धमकी देकर पेशाब पिलाने का प्रयास कर रहे थे।
लोगों के बीच बचाव के बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ितों का आरोप है कि सोनू आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, इसके पूर्व भी कई आपराधिक घटनाएं कर चुका है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, गाली गलौज कर मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके नरेंद्र को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था जिसे आज जेल भेज दिया गया है। सोनू की पुलिस तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, सीओ स़िटी केशव नाथ और कोतवाली निरीक्षक संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
ग्राम रौंड़ा में दबंगों ने दो ग्रामीणों के साथ रविवार को मारपीट की गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।