फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dainik jagran Praband editor jhansi dead

दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक राजेंद्र गुप्त पंचतत्व में विलीन

Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dainik jagran Praband editor jhansi dead
झांसी। दैनिक जागरण झांसी के प्रबंध संपादक राजेंद्र गुप्त बृहस्पतिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नंदनपुरा मुक्तिधाम पर ज्येष्ठ पुत्र यशोवर्धन गुप्त और पौत्र अपूर्व गुप्त ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। वहीं मुख्यमंत्री और विधान परिषद सभापति समेत तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

राजेंद्र गुप्त जी का बुधवार को निधन हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों और लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा जागरण भवन से शुरू होकर नंदनपुरा मुक्तिधाम पर पहुंची। नंदनपुरा मुक्तिधाम में आर्य समाज के विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उनके पुत्र व दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त व परिवार के सदस्यों ने रस्मों को पूरा कराया। बाबूजी के पौत्र और दैनिक जागरण के निदेशक अपूर्व गुप्त ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में राजेंद्र गुप्त के छोटे भाई वीरेंद्र कुमार गुप्त, मदन मोहन गुप्त भोपाल, डॉ. हेमंत गुप्त भतीजा, दामाद अनंत सिंघल, अनुकूल सिंघल नाती, जयंत गोयल दामाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही, प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। इसके अलावा जिला तैराक संघ के रामप्रकाश अग्रवाल, शरद किलेदार, नेताजी सुभाष फाउंडेशन और वीरांगना प्रेस क्लब के मोहन नेपाली, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह, शरद प्रताप सिंह, ज्ञानप्रकाश दुबे, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के भानु सहाय, रघुराज शर्मा, अखिल भारतीय भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण परिषद के अध्यक्ष आरके दुबे, जगदीश खरे, एएच सिद्दकी, झांसी मीडिया क्लब के मुकेश वर्मा, रवि शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व झांसी मंडल प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, केपी श्रीवास्तव, रशीद कुरैशी, सत्यार्थ साहित्यकार संस्थान के श्यामसरन नायक, झांसी टैक्स बार एसोसिएशन के मदन गोपाल अग्रवाल, राजीव तिवारी, बाल युवक रामलीला नाट्य समिति के अरुण द्विवेदी, ओम तिवारी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, नृपत कुमार सोलंकी, मोहम्मद जावेद, डॉ. अरविंद यादव, बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल तिवारी, सालासार बालाजी महाराज भक्त मंडल के अंकुर दीक्षित, राजेश ओझा, गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता उन्नयन समिति के प्रवीण कुमार जैन, हरेंद्र सक्सेना, दिगंबर जैन पंचायत समिति के डॉ. हीरालाल जैन, रविंद्र जैन समेत तमाम संगठनों के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed