फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daily die five hundred cock

भरपेट नहीं मिल रहा दाना, हर रोज मर रहे पांच सौ मुर्गे

Fri, 17 Apr 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Daily die five hundred cock
झांसी। कोरोना व लॉकडाउन के चलते जनपद में मुर्गा कारोबार ठप पड़ गया है। फार्म हाउस संचालक मुर्गों को भरपेट दाना तक नहीं खिला पा रहे हैं, जिससे रोजाना पांच सौ से अधिक मुर्गों की भूख से मौत हो रही है। इस समय झांसी के फार्म हाउसों में दो लाख से अधिक मुर्गे हैं। घाटा इस तरह हो रहा है कि कई संचालकों की पूंजी तक डूब गई है। संचालक लॉकडाउन में ढील से उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि उनके बचे मुर्गे बाजार में बिक सकें।
विज्ञापन

जनपद में दो सौ से अधिक मुर्गी फार्म हाउस हैं। इस कारोबार में 50 करोड़ से ज्यादा की पूंजी कारोबारियों ने लगा रखी है। पिछले एक महीने से कोरोना व लॉकडाउन के चलते मुर्गा की बिक्री पूरी तरह ठप है। इसकी शुरुआत फरवरी से ही हो गई थी। इसके पहले फार्म हाउस का मुर्गा डेढ़ सौ से दो सौ रुपये तक बिक रहा था। इस बीच भ्रम फैल गया कि इसे खाने से कोरोना संक्रमण हो सकता है। इस कारण दाम घटते- घटते 15 से 20 रुपये तक आ गए। लॉकडाउन के बाद मुर्गों का बिकना बंद हो गया। कारोबारियों के लिए अब मुर्गों को जिंदा रखना चुनौती बना हुआ है। इस समय झांसी के फार्म हाउसों में दो लाख से अधिक मुर्गे हैं। जिन दुकानदारों के पास पहले से दाना उपलब्ध था, उनके पास से ही कारोबारियों को बहुत मुश्किलों से थोड़ा बहुत दाना मिल पा रहा है। एक मुर्गे को जिंदा रखने के लिए करीब सात रुपये प्रतिदिन का दाना लगता है।
विज्ञापन

कारोबारी मुर्गों को बचाने के लिए लाखों रुपये का दाना अब तक खिला चुके हैं। वहीं, भरपेट दाना नहीं मिलने से रोजाना सौ से अधिक मुर्गों की भूख से मौत हो रही है। जो मुर्गे मरते हैं या तो उनको दफना दिया जाता है या कुत्तों को खाने के लिए डाल दिए जाते हैं। कई फार्म हाउस संचालक मरे मुर्गों को ऐसी ही फेंक देते हैं, जिससे महामारी का भी संकट बना हुआ है। एक फार्म हाउस संचालक ने बताया कि तीन महीने से परेशान हो रहे हैं। उनको प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं दी जा रही है। चिकित्सकों का सहयोग नहीं मिल रहा है। लॉकडाउन में ढील मिलने पर मांस की दुकानें खुलने लगेंगी। इसी उम्मीद से मुर्गों को जिंदा रखे हैं कि मांस की दुकानें खुलने पर फार्म हाउस में रखे मुर्गे बिक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed