फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dadda Dhyanchand aimed for gold by practicing in the moonlight

Jhansi News: चंद्रमा की रोशनी में अभ्यास कर दद्दा ध्यानचंद ने सोने पर साधा था निशाना

Fri, 26 Jul 2024 06:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Dadda Dhyanchand aimed for gold by practicing in the moonlight
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ओलंपिक खेलों का शुक्रवार को आगाज होने जा रहा है। पूरे देश की निगाहें ओलंपिक में गए भारतीय दल पर टिकी हुई हैं। ओलंपिक खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी खेलप्रेमी खूब याद कर रहे हैं। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि दिन के उजाले में अपने करिश्माई खेल का प्रदर्शन करने वाले मेजर ध्यानचंद हॉकी का अभ्यास रात में चंद्रमा की रोशनी में किया करते थे।
सन 1928 में हुए ओलंपिक खेलों में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। यह पदक हॉकी के नाम रहा था और इसमें बड़ी भूमिका मेजर ध्यानचंद की रही थी। इस सफलता ने गुलामी की जंजीरों में जकड़ी भारत की जनता को गौरव का अहसास कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भी भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। भारत को ये तीनों सफलता मेजर ध्यानचंद के करिश्माई खेल के बूते मिली थी। इसी वजह से ध्यानचंद की पूरी दुनिया में पहचान हॉकी के जादूगर के रूप में हो गई थी। लेकिन, इस मुकाम पर पहुंचने के लिए ध्यानचंद को कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। महज 16 साल की उम्र में वह सिपाही के रूप में भारतीय सेना का हिस्सा बन गए थे। इसके साथ ही उन्होंने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बाकी खिलाड़ियों के साथ दिन में हॉकी खेलते थे, जबकि रात में अकेले मैदान पर पहुंच जाते थे। चंद्रमा की रोशनी में वह घंटों सफेद बॉल को अपनी हॉकी के इशारे पर नचाते रहते थे। वह कहते थे कि रात में ज्यादा एकाग्रता से अभ्यास होता है। इसके अलावा अभ्यास के लिए समय भी पर्याप्त मिल जाता है। नवोदित खिलाड़ियों को भी वह कुछ समय अकेले में रहकर अभ्यास करने की सलाह देते थे। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed