फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cycling Indo-Tibetan Border Force personnel reached Jhansi

साइकिल रैली संग निकले भारत-तिब्बत सीमा बल के जवान

Mon, 27 Sep 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cycling Indo-Tibetan Border Force personnel reached Jhansi
झांसी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजघाट को रवाना हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों का काफिला रविवार को झांसी पहुंचा। उनके यहां पहुंचने पर मुक्ताकाशी मंच पर सैनिक बैंड-बाजे के बीच उनका शानदार स्वागत हुआ। साइकिल सवारों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए। अंश तिवारी एवं काजल पुरोहित के गीतों ने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। एसपी सिटी डॉ. विवेक त्रिपाठी ने जवानों का बैज लगाकर स्वागत किया। साइकिल सवारों के मुताबिक उनके काफिला 22 सितंबर को भोपाल से रवाना हुआ। यह साइकिल रैली नजीराबाद, गुना, शिवपुरी, झांसी, ग्वालियर, आगरा, अलीगढ़, ग्रेटर नोएडा होते हुए करीब 957 किमी की दूरी तय करते हुए दो अक्तूबर को राजघाट पहुंचेगी। टीम में कुल 24 साइकिल सवार शामिल हैं। उनका कहना है कि इस दौरान वह राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के साथ ही स्वस्थ भारत जैसे अभियानों को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed